बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित तहसील के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
शादी समारोह में जा रहे थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुर्जा देहात के ग्राम हजरतपुर निवासी सोनू तोमर अपने साथियों के साथ कार से अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार तहसील के पास पहुँची, अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जोरदार धमाके के साथ डिवाइडर से टकरा गई। मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान सोनू तोमर, आदि और प्रतीक के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य युवक भी साथ थे। बताया जा रहा है कि ‘आदि’ नामक युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जिसका निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा है!

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












