खुर्जा : 21 / फरवरी / 2026 : जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को खुर्जा तहसील सभागार में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका। राजस्व और पुलिस विभाग की रही बहुलता प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग (07) और पुलिस विभाग (05) से संबंधित रहीं। इसके अलावा विकास विभाग से 5, नगर पालिका परिषद से 3, आपूर्ति विभाग से 4, विद्युत विभाग से 2 और चिकित्सा विभाग से 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
कुल 27 आवेदनों में से केवल राजस्व विभाग की एक शिकायत का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शेष 26 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौंप दिया गया। अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश समाधान दिवस के दौरान खुर्जा तहसीलदार, खुर्जा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO), और आपूर्ति निरीक्षक सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












