खुर्जा : 21 / फरवरी / 2026 : खुर्जा के मुरारी नगर में शनिवार को प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने टीम के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया है। हैरानी की बात यह है कि घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के छोटे सिलेंडरों से बड़े सिलेंडरों में गैस पलटी जा रही थी। छापेमारी के दौरान जब टीम ने दुकान संचालक से लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर मांगा, तो वह एक भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
सप्लाई इंस्पेक्टर प्रीति सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 65 सिलेंडरों को जब्त कर लिया और उन्हें ‘एन एम भारत गैस एजेंसी’ के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन ने मौके से दो अलग-अलग श्रेणियों के 19.5 किलो के 22 (कमर्शियल) सिलेंडर व 47.5 किलो के 43 (भारी कमर्शियल) सिलेंडर बरामद किये हैं। जांच में सामने आया कि मुनाफाखोरी के चक्कर में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। रिहायशी इलाके में इस तरह का काम किसी बड़े धमाके को दावत दे सकता था। सप्लाई इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












