सिद्धार्थ नगर संवाददाता
सिद्धार्थनगर : 22 / फरवरी / 2026 : जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा शाेहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा की माता का निधन विगत दिनों में हो गया था । उसी के सम्बन्ध में दिनांक 21 फरवरी 2026 को गड़ाकुल में कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विनय वर्मा के अपने शुभ चिंतक और सहयोगियों और समर्थकों और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विनय वर्मा विधायक जी के माता के दर्शन कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सत सत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं मनोज कुमार संपादक/पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश और अविनाश कुमार आजाद शुक्ला दूरदर्शन टीवी न्यूज़ के संपादक और देवदत्त निगम , विजय कुमार, तहसीलदार शोहरतगढ़, रामदास, हरीश वर्मा, तमाम समाजसेवी और उनके लोगो ने परम पूज्यनीय माता जी को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












