बुलन्दशहर : 22 / फरवरी / 2026 : थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक पर 10 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालक को बहला-फुसलाकर सरसों के खेत में ले जाने और उसके साथ कुकर्म (गलत काम) करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना शनिवार (21 फरवरी) दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पीड़ित बालक के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 10 वर्षीय भतीजा, जो मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है, गांव में ही एक दावत में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सारुख पुत्र सलीम खान ने बच्चे को देखा और उसे 10 रुपये का लालच देकर पास के एक सरसों के खेत में ले गया। परिजनों के मुताबिक, खेत में आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम किया।

घटना के बाद बदहवास हालत में बच्चा घर पहुँचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। खुर्जा नगर पुलिस ने आरोपी सारुख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 की धारा 5m व 6 के तहत मामला पंजीकृत किया है। पीड़ित बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय अभिरकक्षा में भेजा जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












