खुर्जा : 24 / फरवरी / 2026 : ‘दि बार एसोसिएशन रजि. खुर्जा’ के वर्ष 2026-2027 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश श्री संजय सिंह-1 मौजूद रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य विधिक परिषद के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़ (एडवोकेट) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं के हितों और विधिक परिषद की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह-1 ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय ही न्याय प्रणाली को मजबूत बनाता है।
समारोह के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला:
अध्यक्ष: ठाकुर जयवीर सिंह छोंकर (एडवोकेट)
महासचिव: श्री पियूष बंसल (एडवोकेट)
समारोह में न्यायिक जगत के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। इसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार और चेयरमैन पति भगवान दास सिंघल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर जयवीर सिंह छोंकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण और बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खुर्जा बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












