खुर्जा : 24 / फरवरी / 2026 : खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मापुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर खूनी संघर्ष किया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरपाल सिंह और उनके भतीजे वीरेश सोलंकी पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वीरेश गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। जाते-जाते हमलावरों ने 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल युवक वीरेश सोलंकी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके ताऊजी स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई। ताऊजी का फोन आने पर जब बह वहां पहुँचा, तो हिस्ट्रीशीटर ‘अजीत’ (पुत्र भोपाली सिंह) और उसके साथी ‘दीपु सोलंकी’ ने उसे भी पकड़ लिया और चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया. युवक ने बताया कि आरोपी गांव में दबंगई करते हैं और लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में भी शामिल रहते हैं. वीरेश के अनुसार, हमलावरों ने जाते समय उसे 24 घंटे के अंदर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












