Home » बुलंदशहर » डिबाई के नरौरा में नकली नोट छापने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 26 हजार के नकली/अधछपे नोट व प्रिंटर बरामद

डिबाई के नरौरा में नकली नोट छापने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 26 हजार के नकली/अधछपे नोट व प्रिंटर बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 24 / फरवरी / 2026 :  जनपद में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बुलंदशहर की नरौरा थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही से 12 हजार रुपये के नकली नोट, 14 हजार रुपये के अधछपे नोट, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन और एक स्पलेंडर प्लस बाइक (UP38 AJ 4785) बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि 23 फरवरी को नरौरा क्षेत्र के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के नकली नोट दिए गए थे। इस संबंध में थाना नरौरा पर मुकदमा संख्या 32/2026, धारा 179 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों, सब्जी की दुकानों और पशु पैंठ में नकली नोट खपाते थे। गिरोह का सरगना भूपेंद्र यादव आगे चलकर बैंक से प्रॉपर्टी के नाम पर 50 लाख रुपये का लोन लेने और उसकी अदायगी नकली नोटों से करने की योजना बना रहा था। इसके लिए हाल ही में State Bank of India में “श्री श्याम प्रॉपर्टी” के नाम से करंट खाता भी खुलवाया गया था। भपेंद्र यादव पुत्र बुद्धपाल, निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, जनपद संभल
राकेश यादव पुत्र रमेश चंद, निवासी ग्राम भौना नगला, थाना जुनावई, जनपद संभल
कुंवरपाल पुत्र रघुनाथ, निवासी उदयभान नगर, थाना गुन्नौर, जनपद संभल बरामदगी
12 हजार रुपये के नकली नोट (500-500 के)
14 हजार रुपये के अधछपे नोट (500-500 के)
स्पलेंडर प्लस बाइक (घटना में प्रयुक्त)
नोट छापने का प्रिंटर
तीन मोबाइल फोन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों व नेटवर्क की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment