Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

हाथरस शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस जिला प्रभारी दुष्यंत पचौरी

हाथरस  : 28 / फरवरी / 2026 :  हाथरस शहर में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने एवं आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज प्रातः 9ः00 बजे नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड संख्या-31 स्थित ओडपुरा तिराहा से मुरसान गेट तक भ्रमण कर सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रोस्टर के अनुसार तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की एवं अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बंगाल जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में नियमित एवं समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, कूड़े को निर्धारित स्थलों पर ही डलवाया जाए तथा उसके वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका कार्यालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर एवं आसपास अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, जिससे यातायात एवं सफाई कार्य प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर से निकलने वाले कूड़े को चिन्हित निर्धारित स्थलों पर ही पहुंचाया जाए तथा उसके नियमित निस्तारण के लिए प्रभावी एवं स्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नियमित प्रचार प्रसार किया जाए।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment