हाथरस जिला प्रभारी दुष्यंत पचौरी
हाथरस : 28 / फरवरी / 2026 : हाथरस में मण्डल आयुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त महोदया ने घरौनी से संबंधित लाभार्थियों को घरौनी का वितरण कर लाभाविंत किया। इसी क्रम में उन्होंने नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया तथा ई-ऑफिस के संचालन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिन उपाध्याय, सुधीर कुमार, कल्पना शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि कलेक्ट्रेट निरीक्षण अनुभव बहुत ही अच्छा रहा, जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य है कि एक-दूसरें से कुछ सीखें। निरीक्षण के दौरान पटल सहायक बहुत ही अपने कार्य के प्रति सजग मिले। उन्होंने कहा कि हर किसी व्यक्ति के अंदर कोई न कोई खासियत होती है, किसी कार्य को करने के प्रति जागरूक होने के साथ ही जो गर्व महसूस होता है और वह किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा नहीं समझता है। उन्होंने कहा कि हमें जो दायित्व दिये गये हैं उनका निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें, जो भी व्यक्ति यहां पर अपनी समस्या लेकर आता है वह अपना एक दिन का कार्य छोड़कर आता है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर लोगों की समस्या/शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने शासकीय कार्यों को समयबद्ध करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त महोदया का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो निर्देश दिए गये हैं उनका अनुपालन अक्षरशः कराया जायेगा। अंत में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।
![]()
