Home » बुलंदशहर » जट्टारी मार्ग की हालत जर्जर , लोगों का निकलना दूभर

जट्टारी मार्ग की हालत जर्जर , लोगों का निकलना दूभर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 28 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा जेवर रोड मुख्य चौराहे से चंद कदम दूरी जट्टारी मार्ग की हालत इतनी ख़राब हो गयी है की लोगो का निकलना दूभर हो रहा है। जट्टारी मार्ग पर गहरे गड्ढे और धूल कीचड़ से राहगीर बुजुर्ग और स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे है। जबकि कस्बे व क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क नाम मात्र की रही है। जिसके कारण गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से थोड़ी सी बारिश या पानी गिरने पर सड़क से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि कस्बे के मुख्य जट्टारी मार्ग पर टूटी सड़क और जगह-जगह पर बह रहे पानी ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढो में पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है। आये दिन बाइक फिसलने की घटना सामने आती हैं। वहीं बड़े वाहन चालकों को वाहन चलाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं कहीं गड्ढे बचाने के चक्कर में दूसरे वाहन में टक्कर ना लग जाये या कहीं वाहन पलट ना जाये। अक्सर ऐसा देखा भी जाता हैं कि गड्ढो को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

 

व्यापारी व समाजसेवी नेकपुर निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से भी मांग की हैं कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसो से बचा जा सक। जबकि सरकार गड्ढा मुक्त को लेकर गंभीर है लेकिन उसी के अधिकारी इस योजना को पलीता लगाते नजर आ रहे है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment