खुर्जा : 1 / मार्च / 2026 : खुर्जा में गांधी रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड, सुभाष रोड , तेलिया घाट कचहरी रोड समेत पूरे खुर्जा में जाम लग रहा है। रविवार के दिन भी खुर्जा की स्थिति खराब नजर आ रही है।
कहीं भी पुलिस व्यवस्था नहीं थी। आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जाम खुलने का घंटो से इंतज़ार कर रहे है। लकिन जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा। खुर्जा की ट्रैफिक पुलिस दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। आखिर कहां है खुर्जा की ट्रैफिक पुलिस। हालांकि यदि लोग भी स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझ कर एक लाइन में चलें और थोड़ा धैर्य रखें तो इस जाम की समस्या से बचा जा सकता है और पुलिस को नगरपालिका से मिलकर जो अतिक्रमण हो रहा है उसको हटाना पड़ेगा तथा टीररी और ठेलियों से लगने वाले जाम पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












