Home » बुलंदशहर » सड़क सुरक्षा पर जागरूकता की पहल: ए के पी डिग्री कॉलेज की NSS इकाई ने उस्मापुर में लगाया फीडबैक कैम्प

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता की पहल: ए के पी डिग्री कॉलेज की NSS इकाई ने उस्मापुर में लगाया फीडबैक कैम्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 20 / मार्च / 2026 :  ए के पी डिग्री कॉलेज ,खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स ने ग्राम उस्मापुर में एकदिवसीय फीडबैक कैम्प का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय उस्मापुर में लक्ष्य गीत के साथ किया। तदनन्तर उत्तम स्वास्थ्य व निरामय जीवन हेतु  स्वयं सेविका सरिता ने सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के एकदिवसीय शिविर की थीम “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है” सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ग्रहण की तदनन्तर ग्राम वासियों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए दुर्घटना से देर भली,” “सुरक्षा से जो नाता तोड़ेगा, वो एक दिन दुनिया को छोड़ेगा,” और “घर पर बच्चे कर रहे हैं इंतज़ार, धीरे चलाएं अपनी कार” जैसे नारों का उद्घोष करते हुए जागरुकता रैली निकाली।  डॉ मनु आर्या ने बताया कि  उत्तर प्रदेश शासन की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 5.5  प्रतिशत वृद्धि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में हुई है तथा 4.2  प्रतिशत वृद्धि सड़कों पर होने वाली मृत्यु संख्या में हुई हैl सरकार का उद्देश्य है कि वह जनता को अधिक से अधिक जागरूक करके इन दुर्घटनाओं तथा मृत्यु की संख्या को जीरो स्तर पर लेकर आए l

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment