Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर हादसा: सांड से टकराकर पिता की मौत, एक घंटे बाद बेटी को हार्ट अटैक

बुलंदशहर हादसा: सांड से टकराकर पिता की मौत, एक घंटे बाद बेटी को हार्ट अटैक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 23 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर  जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नाइट ड्यूटी पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही करीब एक घंटे बाद बेटी को हार्ट अटैक आ गया और उसने भी दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,

लक्ष्मी नारायण रावल (55) नाईट ड्यूटी के लिए रविवार रात में घर से निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक से अचानक सांड टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक सहित कई फीट आगे सिर के बल जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी गहरे सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में उसे हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

साड़ से बाइक टकराने की घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर नरोरा थाना क्षेत्र की है। रावल, रामघाट गांव के रहने वाले थे। वह, डिबाई के मथुरिया इंटर कॉलेज में संविदा कर्मचारी थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment