Home » बुलंदशहर » अफवाह से मचा हड़कंप: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने कहा—स्टॉक भरपूर

अफवाह से मचा हड़कंप: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन ने कहा—स्टॉक भरपूर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह ने पूरे जिले में अफरा-तफरी मचा दी। जैसे ही यह खबर फैली, शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घबराहट में टंकियां फुल कराने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए। अचानक बढ़ी भीड़ ने हालात को और बिगाड़ दिया, लेकिन प्रशासन ने तुरंत स्थिति संभाल ली।

 

जिला आपूर्ति अधिकारी डीएसओ अभय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने साफ कहा कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ अफवाह का नतीजा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है की वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This