Home » बुलंदशहर » पैथोलॉजी लैब में लाखों की चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी की गई मशीन बरामद

पैथोलॉजी लैब में लाखों की चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी की गई मशीन बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बुलंदशहर : 28 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र के शाहनगर चौराहे पर एक निजी पैथोलॉजी लैब से मशीन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार को ग्राम शाहनगर की पुलिया पर स्थित “पूजा पैथोलॉजी लैब” से करीब 3 लाख रुपये कीमत की ब्लड टेस्ट करने वाली मशीन चोरी हो गई।

लैब संचालक ने जिसकी शिकायत थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई,पुलिस ने तत्काल शिकायत दर्ज कर घटना पर एक्शन लेते हुए संदिग्धों की तलाश में जुट गई। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान ने पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार,सत्यवीर सिंह, हैड कांस्टेबल अविनाश चौधरी, मनोज कुमार ने घेराबंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम ईलना थाना औरंगाबाद व मनीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम पूठी थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा सख्ती से पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई ब्लड टेस्ट मशीन कीमत करीब 3 लाख रुपये व लैब का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया एक लोहे की सब्बल और घटना में प्रयुक्त एक होंडा ड्रीम युगा बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया की दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं मैं मुकदमा पंजीकृत करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment