Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में आईईसी सेल का ओरियंटेशन कार्यक्रम, छात्राओं को मुफ्त स्किल कोर्स की दी जानकारी

एकेपी डिग्री कॉलेज में आईईसी सेल का ओरियंटेशन कार्यक्रम, छात्राओं को मुफ्त स्किल कोर्स की दी जानकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 28 / मार्च / 2026 : एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की आईईसी सेल द्वारा ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईईसी सेल प्रभारी प्रोफेसर साहिल ने बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत शूंटिंग स्टार्स फाउंडेशन आईबीएम के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के स्किल कोर्सेज ऑनलाइन मोड पर फ्री कराई जा रहे हैं। जिसकी जानकारी इस कार्यशाला के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को प्रदान की गई।

प्रशिक्षक विशाल भारद्वाज ने बताया कि आईबीएम शूंटिंग स्टार्स फाउंडेशन ने सभी संख्याओं के डिग्री धारकों विशेष कर नॉन इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए 10000 से ज्यादा ऑनलाइन इंडस्ट्री रेलीवेंट कोर्स ए साइबर सिक्योरिटी क्लाउड डाटा साइंस वेब डेवलपमेंट डिजाइन थिंकिंग रिज्यूम बिल्डिंग योग्य आदि अनेक कौशल विकास पाठ्यक्रम निशुल्क शुरू किए हुए हैं।

जिनका उद्देश्य इंडस्ट्री को योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध कराना तथा अभ्यर्थियों को दक्ष करना है।  आपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोर्स करने की अवधि सर्टिफिकेट प्राप्त करने का प्रारूप तथा विभिन्न कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार विद्यार्थियों को दश करना और उन्हें नौकरी प्राप्त करने में मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विजय ने बताया कि महाविद्यालय छात्राओं के सतत विकास के लिए निरंतर प्रयास सेल है उसी क्रम में यह आयोजन किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment