Home » बुलंदशहर » एनएसएस के स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी

एनएसएस के स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 28 / मार्च / 2026 :  खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शाहपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी।

सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा के निर्देशन में गांव में संक्रामक रोगों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्रामीणों को गांव की गली, मोहल्ले, घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाई रखने की अपील की।

 

ग्रामीणों को स्वयंसेवकों ने चेताया कि वह अपने आसपास मच्छर ना पनपने दें। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मच्छरों से अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। इस अवसर पर गर्मी, लू और हैजा से बचाव के भी उपाय ग्रामीणों को बताए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्राकृतिक ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर हर्ष, यश, कृष्णा, दीपिका मोनिका छाया, बबीता आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment