Home » उत्तर प्रदेश » रजबहा में डूबा घर का चिराग: खेत में गेहूं काट रहे थे परिजन, खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत

रजबहा में डूबा घर का चिराग: खेत में गेहूं काट रहे थे परिजन, खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 28 / मार्च / 2026 :  सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव करैया में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम रजबहा में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मासूम के परिजन रजबहा के पास स्थित खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान बच्चा पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रजबहा में जा गिरा।

कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे लव पर नहीं पड़ी तो उन्होंने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम का शव रजबहा में मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लव की असमय मौत से परिवार में गहरा मातम छा गया है और हर किसी की आंखें नम हैं। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment