Home » उत्तर प्रदेश » गढ़मुक्तेश्वर के Joyo होटल का काला सच: वायरल वीडियो से देह व्यापार का बड़ा खुलासा

गढ़मुक्तेश्वर के Joyo होटल का काला सच: वायरल वीडियो से देह व्यापार का बड़ा खुलासा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हापुड़ : 28 / मार्च / 2026 :  हापुड़ जिले की तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सिंभावली थाना इलाके में स्थित एक होटल को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला महाराजा फार्म हाउस के पास स्थित स्काई ब्लू नाम से संचालित Joyo होटल का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा संचालित होने की बात सामने आ रही है।वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं।

 

इतना ही नहीं, वीडियो में होटल संचालक द्वारा महिलाओं के जिस्म की बोली लगाए जाने जैसी गंभीर बातें भी सामने आ रही हैं, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह होटल बिना आवश्यक दस्तावेजों जैसे सराय एक्ट, फायर एनओसी और नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी मिलीभगत से यह सब चल रहा है और अब तक प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। गौरतलब है कि बीते दिनों हापुड़ में ही एक अन्य होटल, दक्ष पैलेस के खिलाफ भी इसी तरह की ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे।

 

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ होता जा रहा है कि क्षेत्र में इस तरह के अवैध धंधे तेजी से पनप रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो और ऑडियो के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि सिंभावली पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या इस अवैध कारोबार पर लगाम लग पाती है या नहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment