Home » बुलंदशहर » स्मार्ट प्रीपेड मीटर बने सिरदर्द, मामूली बकाया पर कट रही बिजली से उपभोक्ताओं में आक्रोश

स्मार्ट प्रीपेड मीटर बने सिरदर्द, मामूली बकाया पर कट रही बिजली से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 29 / मार्च / 2026 :  जहांगीराबाद क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मामूली बकाया पर ही बिजली आपूर्ति बंद हो रही है, जबकि बिल जमा करने के घंटों बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो पा रही, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ रहा है।

नगर और आसपास के गांवों में कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि 150 से 200 रुपये के बकाया पर ही उनके घरों की बिजली काट दी जाती है। बिल जमा करने के बावजूद घंटों तक बिजली चालू नहीं होती, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों में रोष बढ़ रहा है।

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हो रहा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। बिल जमा करने के बाद तकनीकी कारणों से कभी-कभी सप्लाई बहाल होने में समय लग सकता है, जिसे जल्द ठीक कराया जाता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में यही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक साबित होंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment