Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सुंदरकांड एवं संकीर्तन का आयोजन

खुर्जा में सुंदरकांड एवं संकीर्तन का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 3 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा के सराफा बाजार स्थित श्री रामदरबार कटला मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा आशीर्वाद लिया।मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने बाबा के भजन सुनकर सबका मन मोह लिया।

 

मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में गुरुवार को भगवान हनुमान का फूल बंगला सजाया गया और बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया।

 

बाबा को 56 भोग लगाया गया।मंदिर में हवन पूजा अर्चना की गई।उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसके बाद देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक गोपाल भैया, पंडित मनोज शर्मा, रवि शुक्ला, रामेश्वर, रवि कुमार शर्मा, हुकम सिंह ने सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नांचते नजर आए। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान रामप्रकाश भारती, दुर्गेश सराफ, गोपाल कृष्ण सराफ, बसंत कानोड़िया, देवेश शर्मा, बृजेश शर्मा, हैप्पी वर्मा, राजकुमार वर्मा, शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, योगेश मित्तल, पंकज बंसल, विकास सोनी, अनिल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, वैभव जैन, विकास वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment