Home » बुलंदशहर » मोबाइल नंबर को लेकर हुई अनमोल की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल नंबर को लेकर हुई अनमोल की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 3 / अप्रैल / 2026 : बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में हुए अनमोल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त ईंट तथा खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अनमोल ने रजत और सोनू की बहन से बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर मांगा था। इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने अनमोल को जंगल में बुलाया। वहां उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को कुएं में लटकाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना गांव छोटा बास की है, जो थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में पड़ता है।
मामले में डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This