मेरठ : 4 / अप्रैल / 2026 : मेरठ में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 100 साल की दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा नदी में स्नान करने गए चार चचेरे भाई डूब गए। हादसे में दो परिवारों के चारों चिराग बुझ गए, जिसके बाद पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दादी के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचे थे। संस्कार के बाद चारों भाई नदी में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चारों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों भाइयों के हंसते-खेलते परिवार एक ही झटके में उजड़ गए। बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की जुबान पर सिर्फ एक ही बात है—“गंगा मैया, हमारे बच्चे लौटा दो।”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












