Home » उत्तर प्रदेश » इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब टीजीटी-एलटी ग्रेड भर्ती में TET पास होना होगा जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: अब टीजीटी-एलटी ग्रेड भर्ती में TET पास होना होगा जरूरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उत्तर प्रदेश : 4 / अप्रैल / 2026 :  उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि टीजीटी और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य होगा।

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह ‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली, 1983’ के नियम 8 में संशोधन करे और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए TET को अनिवार्य योग्यता के रूप में शामिल करे।

यह फैसला उन अभ्यर्थियों को सीधे प्रभावित करेगा जिन्होंने टीजीटी या एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन की तैयारी की है, लेकिन अभी तक TET पास नहीं किया है। ऐसे उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से TET पास कर रखा है, उन्हें इस फैसले से बड़ा फायदा मिलेगा।

हाईकोर्ट ने भर्ती विज्ञापनों में भी स्पष्टता लाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि भविष्य में विज्ञापन में साफ-साफ बताया जाए कि भर्ती कक्षा 6 से 8 के लिए है या कक्षा 9 से 10 के लिए, ताकि पात्रता को लेकर कोई भ्रम न रहे।

यह आदेश दो याचिकाओं की सुनवाई के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा नियम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की 2010 की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं हैं। NCTE के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए TET पास होना जरूरी है। �

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment