नालियां जाम, सड़क पर भरा गंदा पानी; मढैया गांव में बढ़ा बीमारी का खतरा

बुलन्दशहर  : 9 / अप्रैल / 2026 :  नरसेना विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के मढैया गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क पर भरे पानी के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं गांव के अंदर नालियां कीचड़ से पटी पड़ी हैं।

क्षेत्र के मढैया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियां पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। गांव में चारों तरफ गंदगी का माहौल है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

 

सफाई कर्मियों के न आने के कारण ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment