Home » बुलंदशहर » डिबाई में 40 साल पुराना रास्ता विवाद सुलझा, प्रशासन की पहल से बना आपसी सहमति का माहौल

डिबाई में 40 साल पुराना रास्ता विवाद सुलझा, प्रशासन की पहल से बना आपसी सहमति का माहौल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई  : 11/ अप्रैल / 2026 :  डिबाई कोतवाली प्रांगण में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन की सक्रिय पहल से मोहल्ला हंसियागंज, कस्सावान के बीच लगभग 30 से 40 वर्षों से चला आ रहा रास्ते का पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। इस सराहनीय प्रयास में दोनों पक्षों ने समझदारी का परिचय देते हुए लिखित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह ने की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान, चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, ईदगाह प्रबंधक सलमान कादरी, हाजी कदीम तथा अजगर भाई आढ़ती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर दोनों पक्षों को समझाया और शांतिपूर्ण समाधान कराने में अहम भूमिका निभाई।

बैठक में दोनों पक्षों के बीच रास्ते के उपयोग को लेकर सहमति बनी, जिसके तहत तय किया गया कि निर्धारित 12 फुट चौड़ाई के अनुसार रास्ते का उपयोग किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। प्रशासन ने इसे आपसी सौहार्द और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस समाधान से क्षेत्र में शांति और भाईचारा मजबूत होगा तथा वर्षों पुराना विवाद समाप्त होने से सभी को बड़ी राहत मिली है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment