Home » बुलंदशहर » खुर्जा देहात में दिनदहाड़े महिला की हत्या, लूटपाट के बाद वारदात की आशंका

खुर्जा देहात में दिनदहाड़े महिला की हत्या, लूटपाट के बाद वारदात की आशंका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 11/ अप्रैल / 2026 :  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव सैहड़ा फरीदपुर में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान विमला देवी, पत्नी संतोष सिंह के रूप में हुई है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि दो महिलाएं गांव में आई थीं, जिन्होंने कथित तौर पर लूटपाट की और इसके बाद महिला की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध महिलाओं की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This