Home » बुलंदशहर » कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने राजपूतों को सम्मान न देने पर कार्यक्रम में हंगामा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने राजपूतों को सम्मान न देने पर कार्यक्रम में हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/ बुलंदशहर : 11/ अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा में आयोजित किया गया कांग्रेस का समीक्षा कार्यक्रम था जिसमें पूरी जिले से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। साथ ही पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में प्रोफेसर अजय छोंकर जो कि कांग्रेस पार्टी में भाजपा को छोड़कर आए थे जिनको पार्टी में एक बड़ा पद दिया था। किंतु उनके गृह क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में बुलाकर उनका सम्मान न करने पर कार्यकर्ता दीर्घा में बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजपूत समाज के और एक अच्छी छवि रखने वाले प्रोफेसर सेवानिवृत अजय छोंकर को जब सम्मान नहीं दिया जा रहा वह भी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के सामने तो आखिरी सम्मान किसको देंगे वहीं दूसरे भी समाज के लोगों ने जिनमें सैनी समाज की एक व्यक्ति ने कहा कि सैनी समाज को भी कांग्रेस में सम्मान नहीं दिया जाता है।

 

आखिर क्यों सम्मानित लोगों की उपेक्षा की जाती है यह सवाल कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में उबर के निकला। जब प्रोफेसर अजय छोंकर से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी से उसकी नीतियों के हिसाब से जुड़ा हूं हो सकता है राष्ट्रीय सचिव जी या कार्यक्रम आयोजक ने ध्यान नहीं दिया, कार्यक्रम आयोजक की जिम्मेदारी होती है , कभी-कभी ऐसा हो जाता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This