नई दिल्ली : 15 / अप्रैल / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल दिवस के अवसर पर Himachal Pradesh के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के लोगों की समृद्धि, सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। यहां के लोगों ने विकास और प्रगति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य आने वाले समय में भी इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। हिमाचल दिवस हर वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है, जो राज्य के गठन की ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है।
![]()
