फतेहगढ़ साहिब हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली : 15/ अप्रैल / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस दुखद घटना से वे बेहद व्यथित हैं और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

साथ ही, स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment