Home » बुलंदशहर » नरौरा पुलिस का शिकंजा: 3 तस्कर दबोचे, 6 किलो डोडा पोस्त और बोलेरो जब्त

नरौरा पुलिस का शिकंजा: 3 तस्कर दबोचे, 6 किलो डोडा पोस्त और बोलेरो जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 18 / अप्रैल / 2026 :  डिबाई में  अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए नरौरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नरौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो अवैध डोडा पोस्त (करीब 30 हजार रुपये कीमत) तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है। थाना नरौरा पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को ढकनंगला रजवाह मोड़ के पास चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। इस संबंध में थाना नरौरा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भवनेश निवासी उझानी (बदायूं), विनोद निवासी संभल तथा राजा बाबू निवासी उझानी (बदायूं) के रूप में हुई है। इनमें मुख्य आरोपी भवनेश पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उपनिरीक्षक सुभाष राजपूत, श्रीकिशन गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment