Home » बुलंदशहर » खुर्जा की बेटी हिमाद्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया नगर का मान

खुर्जा की बेटी हिमाद्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया नगर का मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 19 / अप्रैल / 2026 :  खुर्जा नगर की प्रतिभाशाली निवासी कु० हिमाद्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड और गोल्ड मेडल हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

फाइन आर्ट्स फैकल्टी के 75वें वर्ष (हीरक जयंती) के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार फैकल्टी के संस्थापक अब्दुल कलाम के नाम पर आयोजित फेस्टिवल के अंतर्गत दिया गया।

इस अवसर पर फैकल्टी की डीन प्रो. . बिंदुलिका शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. मामून नोमानी  तथा पेंटिंग विभाग के प्रमुख प्रो. शाह अबुल फैज ने उन्हें गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. मजहर आसिफ  ने भी हिमाद्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हिमाद्री की इस उपलब्धि पर प्रमुख समाजसेवी एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह खुर्जा के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्तानवीन कुमार की सुपुत्री हैं।

गौरतलब है कि हिमाद्री की कलाकृतियों की प्रदर्शनी दिल्ली, अमृतसर सहित कई शहरों में लग चुकी है, जहां उनकी कला को व्यापक सराहना मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर खुर्जा जनसमाज (दिल्ली) के अध्यक्ष शिव कुमार एवं एस. के. गोयलसमेत कई प्रतिष्ठित लोगों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment