Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियां तेज, बैठक में पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियां तेज, बैठक में पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस  : 21 / अप्रैल / 2026 :  हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मोहकमपुर में मंगलवार को आगामी महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

गांव पहुंचने पर शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, सह-संयोजक भीकम सिंह चौहान और नरेश प्रधान का युवाओं द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीकम सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन राजेंद्र सिंह धाकरे ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भीकम सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी वीरता गाथाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य इन गौरवशाली आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने ग्रामीणों को कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए 9 मई को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा गौशाला रोड स्थित स्मृति भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पर संपन्न होगी।

इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, योगेंद्र चौहान, रघुराज सिंह, राजपाल चौहान, नवरत्न सिंह, किशनवीर सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment