Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में बड़ी चोरी: बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की नगदी-जेवरात पार

हाथरस में बड़ी चोरी: बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की नगदी-जेवरात पार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

 

हाथरस : 21 / अप्रैल / 2026 :  हाथरस जनपद के सहपऊ ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिढ़ापिथू में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनोज कुमार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सादाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में बहन की शादी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर में रखी अलमारी को खंगालते हुए करीब 5 लाख रुपये की नकदी, पांच सोने की अंगूठियां, गले के हार और पायल समेत अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने पास में स्थित उनके ताऊ के घर को भी निशाना बनाया, जहां से करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

जब पूरा परिवार शादी से वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार की महिलाएं रोने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

पीड़ित द्वारा कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment