Home » बुलंदशहर » भाजपा नीतियों के विरोध में सपा का धरना, हाउस अरेस्ट का आरोप

भाजपा नीतियों के विरोध में सपा का धरना, हाउस अरेस्ट का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 22 / अप्रैल / 2026 : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया।

जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि जनविरोधी और दमकारी नीतियों के चलते समाजवादी पार्टी मजदूर सभा द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के दौरान कई बेगुनाहों को गिरफ्तार किया गया और कुछ मजदूर अब भी लापता हैं, जिनकी अविलंब रिहाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बुलंदशहर पुलिस प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए उन्हें और कई पार्टी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह निंदनीय है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रेस नोट में भाजपा महिला सेल के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए गए। सपा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में सीमित संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं, जबकि बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियों को शामिल किया गया, जो उचित नहीं है। पार्टी ने बच्चों के राजनीतिक उपयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी और ऐसी नीतियों का विरोध जारी रखेगी। इस दौरान हाजी अख्तर, योगेश प्रधान, विनीत राणा, अमित त्यागी, मोहम्मद सज्जाद, शिवम गोस्वामी, वेदपाल पाल, आमिर खान और नवाब शाह जलाली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment