Home » बुलंदशहर » किसानों की मांगों को लेकर 23 अप्रैल को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

किसानों की मांगों को लेकर 23 अप्रैल को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / अप्रैल / 2026 :  भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में 23 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित होगा।

चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता, अंडरपास और सर्विस रोड की व्यवस्था तथा उचित मुआवजा शामिल है। इसके साथ ही किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लागू करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य की जाएं और मनमानी फीस वृद्धि व जबरन महंगी किताबें खरीदवाने पर रोक लगे। वहीं जिला सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर हो रही कथित लूट पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। आशा कार्यकर्ताओं व दलालों के माध्यम से प्रसव के नाम पर निजी अस्पतालों में हो रहे शोषण को तुरंत रोकने की बात कही गई है।

किसान यूनियन ने यह भी मांग की है कि जनपद सहित पूरे प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्रों पर सुचारू तौल सुनिश्चित की जाए और जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, उनका भी गेहूं खरीदा जाए। इसके अलावा गांवों में खराब पेयजल की जांच कर उसे दुरुस्त करने की मांग की गई है, ताकि कैंसर, पेचिश और मलेरिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान राजेश चौहान, मांगेराम त्यागी, हरिनाम वर्मा, धर्मेंद्र मलिक, बाबा राजेंद्र मलिक और चौधरी दिगंबर सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment