शोहरतगढ़ में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर युवाओं की तीखी प्रतिक्रिया, बिल पास न होने से बढ़ी चर्चा

शोहरतगढ़ : 22 / अप्रैल / 2026 : संसद की लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न हो पाने के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। खासकर युवाओं के बीच महिला सशक्तिकरण और आरक्षण को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

भाजपा नेता नीलेश चौधरी ने बिल के पास न होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का अपमान है। उनका कहना है कि विपक्ष का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा नजर आता है।

वहीं सपा नेता विष्णु उमर ने अलग दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि महिला आरक्षण की बात तो की जा रही है, लेकिन उसमें पिछड़े और वंचित वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण न होना उनके अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया।

समाजसेवी वकार मोइज खान ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि यह बिल पास होता तो महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलती। हालांकि उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी वर्गों की महिलाओं के समग्र विकास और उत्थान पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

कुल मिलाकर, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शोहरतगढ़ में युवाओं के बीच राजनीतिक मतभेद साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन एक बात पर सभी सहमत दिखे कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment