सिद्धार्थनगर : 22 / अप्रैल / 2026 : जिले के बनगाई गांव निवासी सोनू जायसवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए औषधि विश्लेषक (ड्रग एनालिस्ट) पद पर चयन प्राप्त किया है। उनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से हुआ, जिसका परिणाम 11 मार्च को घोषित किया गया।
सोनू जायसवाल, सत्यराम जायसवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए करीब दो वर्षों तक लगातार मेहनत और लगन से तैयारी की। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने भाइयों दिलीप, दिनेश, बब्लू, रामू, साधुशरण, भूनू तथा बहनों सीमा और रीमा को दिया, जिनका उन्हें हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन मिला।

शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो सोनू ने स्नातक की पढ़ाई बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से पूरी की, जबकि परास्नातक की शिक्षा लखनऊ से प्राप्त की।
सोनू की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![]()
