Home » बुलंदशहर » खुर्जा में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

खुर्जा में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 4 / मई / 2026 :  श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल, खुर्जा की आवश्यक साधारण सभा का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय में संपन्न हुआ। बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन  प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी” के नेतृत्व में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी” को अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश वर्मा को मुख्य संरक्षक और अजय कौशल को सचिव बनाया गया।

नई टीम में डीसी गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), चेतन अग्रवाल (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), विक्रम सिंह (सह सचिव), पी.के. शर्मा (कोषाध्यक्ष), मनीष तायल (संकीर्तन संयोजक), एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज (संकीर्तन व्यवस्थापक), ममता अग्रवाल (आय-व्यय निरीक्षक), निमिष गर्ग (मीडिया प्रभारी) तथा शिव किशोर गौड़ और देवेश कौशिक (संरक्षक) शामिल किए गए।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस अवसर पर डीसी गुप्ता ने मंडल की गतिविधियों की सराहना करते हुए बताया कि संस्था द्वारा दिल्ली, शिकारपुर, अतरौली और गोवर्धन सहित कई स्थानों पर संकीर्तन यात्राएं आयोजित की गईं, जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य संरक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि मंडल धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। खुर्जा के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास स्थानों पर समय-समय पर निःशुल्क भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता रहा है।
बैठक में मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment