प्रेस क्लब ऑफ हाथरस ने मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का किया वितरण

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 5 / मई / 2026 :  प्रेस क्लब ऑफ हाथरस द्वारा मातृछाया केंद्र में बच्चों को कॉपी, पेन-पेंसिल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया।

वहीँ क्लब के संरक्षकगण को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एडीएम सदर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृछाया के बच्चे अनुशासित व संस्कारित जीवन के साथ शिक्षा प्राप्त करते है।

यहाँ रहने वाले बच्चों का समस्त समाज परिवार की तरह पालन करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशीष प्रदान किया। उन्होंने मातृछाया केंद्र पर बच्चों को दी जा रही शिक्षा और यहां की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत यह सामाजिक कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्ततम जीवनशैली रहती है। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर क्लब की चिंतन बैठक में सामाजिक क्षेत्र में भी क्लब की भागीदारी करने का निर्णय लिया गया था। आज मातृछाया के बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बहुत सुखद महशूश किया है। प्रेस क्लब के संरक्षक सुनीत सजग , डॉ बीपी सिंह , रविकांत रवि को पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
मातृछाया केंद्र के केयरटेकर कल्याण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व क्लब के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का फूलमाला एव पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा , ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , शम्मी गौतम ,पुलकित जैन ,आयोग दीपक , गौरव भारद्वाज ,रंजीत बघेल , गोपाल वार्ष्णेय , शशिपाल सिंह , आविद हुसैन , अमित शर्मा ,पुनीत उपाध्याय ,मोनू आदि मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment