Home » उत्तर प्रदेश » न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई

न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 9 / मई / 2026 :  न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा आज करवला रोड स्थित आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस से प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार सिंह एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर महाराणा प्रताप के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता के प्रतीक हैं, जिनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर समिति के जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खुशबू पौरुष, दीक्षा वार्ष्णेय, मोनिका शर्मा, पिंकी पांडे, सुमन कुशवाहा, लता कुशवाहा, कविता कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, स्वीटी अवस्थी और उमा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं सेवा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने धर्म, संस्कृति और देश के प्रति निष्ठावान रहना ही महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment