Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर बुजुर्ग व उसके भाई से मारपीट, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर बुजुर्ग व उसके भाई से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 19 / मई / 2026 :  ककोड थाना क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर निवासी रवि दत्त शर्मा पुत्र लख्मीचंद शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 17 मई की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी गांव अगराई थाना खुर्जा देहात निवासी अमित शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा।

शोर सुनकर उनका भाई रमेश मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों भाइयों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ितों ने डायल 112 पुलिस को दी।

ककोड थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि रवि दत्त शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित शर्मा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment