Home » बुलंदशहर » जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 26 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास पहाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार 22 मई को राजस्व विभाग की टीम ने सोनू पुत्र राजपाल के खेत की पैमाइश की थी। पैमाइश के दौरान कुछ भूमि ग्राम समाज की निकली, जिसे आरआर सेंटर निर्माण के लिए ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि जब उक्त भूमि पर मिट्टी भराव का कार्य शुरू कराया गया तो सोनू पक्ष ने इसका विरोध किया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में लोग खुलेआम लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। विवाद में सोनू, दिनेश, राजू, पप्पू और नरेंद्र समेत दोनों पक्षों के कई लोग शामिल रहे।

मारपीट की घटना में सोनू और दिनेश घायल हो गए, जिनका पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में विकास प्रताप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment