एचडीएफसी बैंक में कैश की किल्लत से खाताधारक परेशान, व्यापारियों में नाराजगी

जहांगीराबाद  : 26 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद  नगर के अनूपशहर अड्डा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में कैश की भारी किल्लत के चलते व्यापारियों और खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

मंगलवार दोपहर एक उपभोक्ता अपनी इमरजेंसी के समय बैंक से मात्र 4 लाख रुपये की निकासी के लिए पहुंचा तो आरोप हैं कि प्रबंधक ने कैश नही होने की बात कहकर खाताधारक को वापस कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि समय पर कैश न मिलने से रोजमर्रा के कारोबार पर सीधा असर पड़ता हैं।

मंगलवार को कैश नही होने के कारण परेशान खाताधारक ने बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक में बचत व फर्म के खाते हैं। उसे इमरजेंसी में 4 लाख रुपये का एक भुगतान करना था। जिसके लिए वह चैक लेकर बैंक पहुंचा। उसके बाद बैंक प्रबंधक ने कैश न होने की बात कहते हुए चैक भुनाने से इनकार कर दिया।

नगर के व्यापारियों का कहना है कि अधिकांशतः छुटपुट लेन देन ऑनलाइन जरिए आसानी से हो जाते हैं। कभी कभी बड़े लेनदेनों में बैंक जाकर भी यदि खाताधारक को परेशान भटकना पड़े तो निराशा हाथ लगती हैं। नकदी की आवश्यकता अधिक रहती है।ऐसे में बैंक में कैश संकट होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश सप्लाई करने वाली गाड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण अस्थायी रूप से नकदी की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पर्याप्त कैश उपलब्ध होने की उम्मीद है। बैंक प्रशासन ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment