Home » बुलंदशहर » मौसम विभाग का अलर्ट , जिला प्रशासन की अपील , रहे सावधान ,ओला और आँधी की अधिक सम्भावना

मौसम विभाग का अलर्ट , जिला प्रशासन की अपील , रहे सावधान ,ओला और आँधी की अधिक सम्भावना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर / खुर्जा। 28 / मई / 2026 : अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) बुलंदशहर ,अभिषेक कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद आगरा में दिनांक 29 मई एंव 30 मई आंधी-तूफान (जिसकी गति 80 से 90 किमी० / घंटा से बढ़कर 100 किमी०/घंटा) चलना/वज्रपात/ओलावृष्टि/अतिवृष्टि आदि की संभावना है। खराब मौसम के दौरान बचाव हेतु आमजन से अपील की गई है कि इन ग्यारह बिंदुओं पर विशेष गौर करते हुए सावधान रहे।

1- सुरक्षित स्थान के लिए पक्के घर के अंदर रहें।खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
2-पेड़, बिजली के तार, कच्ची दीवार, टिन शेड से दूर रहे।
3-खराब मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। खेत ,छत या खुले में बिल्कुल न जाए वज्रपात का खतरा है।
4-यात्रा टाल दें। जरूरी हो तो वाहन धीरे चलाएं।
5-फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
6-खुले में कृषि कार्य बंद करें।
7-बारिश के समय बर्तन, नहाने या कपड़े न धुलें।
8-किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी कुलर या अन्य वस्तु को न छुएं।
10-मोबाइल फोन पर बात न करें,
9-जर्जर मकान से दूर रहें।
10-पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे।
11-पशुओं को सुरक्षा की दृष्टिगत चरने के लिए खुले में न छोड़ें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुलंदशहर द्वारा जनहित को ध्यान में रखते जुए लोगो को जागरूक करते हुए किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए पूर्व संभावित आपदा से बचने के लिए ये जानकारी पत्रकारों जिलाधिकारी ऑफिस तथा उपजिलाधिकारी कार्यालयों ने पत्रकारों के साथ साझा की ह।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment