Home » बुलंदशहर » भईपुर दोराहे के पास सड़क के गड्ढे बने हादसों की वजह

भईपुर दोराहे के पास सड़क के गड्ढे बने हादसों की वजह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 29 / मई / 2026 :  भईपुर दोराहे के समीप संस्कार फार्म हाउस के सामने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आए दिन इन गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी अनदेखी करता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से हल्के और भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई मार्गों और कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मुख्य रास्ता अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुका है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। रात के समय गड्ढे दिखाई न देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। कई लोग इन गड्ढों की वजह से चोटिल भी हो चुके हैं।

नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment