Home » उत्तर प्रदेश » ग्राम चौपाल में पहुंचे नवागत सीडीओ, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

ग्राम चौपाल में पहुंचे नवागत सीडीओ, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 30 / मई / 2026 :  भटहट ब्लॉक की ग्रामसभा पोखरभिंडा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में गोरखपुर के नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, राशन वितरण में अनियमितता, अंबेडकर पार्क, मनरेगा कार्यों तथा वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इस अवसर पर सीडीओ ने अमृत सरोवर एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से महिला आरएफ और सीआईएफ फंड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से अन्य समस्याओं और सुझावों को भी खुलकर रखने का आग्रह किया, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम चौपालों के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारी सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

कार्यक्रम में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment