Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला, बुलंदशहर : 31/ मई / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा में दबंगता दिखाते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धमेड़ा नारा निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान भूपेंद्र और उसका पुत्र गुलशन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में नरेंद्र, उनकी पत्नी तथा पुत्रियों को चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पीड़ित नरेंद्र की तहरीर के आधार पर भूपेंद्र और गुलशन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment