Home » नई दिल्ली » पश्चिम बंगाल दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

पश्चिम बंगाल दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 20 / जून / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति, साहित्य, कला और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान ने देश को नई दिशा प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और जनसंघ के संस्थापक स्यामा प्रसाद मुख़र्जी  को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता की ऊर्जा, प्रतिभा और परिश्रम भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी नागरिकों को पश्चिम बंगाल दिवस की बधाई दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment